माँ नर्मदा जन्मोत्सव के दूसरे दिन योगाभ्यास का हुआ समापन

संतोष कुमार केवट
अनूपपुर। आज दिनॉक 19 फरवरी को माँ नर्मदा की पावन भूमि अमरकंटक में माँ नर्मदा जन्मोत्सव के आयोजन के दूसरे दिन आज यहाँ स्वस्थ मन एवं स्वस्थ -शरीर की कामना के साथ योगाभ्यास का समापन हो गया। दो दिन चले योगाभ्यास में करीब 360 बालक बालिकाओं ने योगा की विभिन्न क्रियाओं को किया और स्वास्थ्य लाभ लिया। बालक-ंबालिकाओं के इस योगाभ्यास में नागरिक भी-सामिल हुए। सहायक संचालक मत्स्योद्योग शिवेन्द्र सिंह परिहार एवं यू.डी.टी. जितेन्द्र तिवारी के मार्गदर्शन में योगाभ्यास किया गया। इन्दिरा गांधी राट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के योगा के सहायक प्राध्यापक डॉ.-श्याम सुन्दर पाल एवं उनकी टीम ने बालक-ं बालिकाओं को योग की विविध क्रियाओं से परिचित कराया।